भाजपा की गठबंधन सरकार वाले महाराष्ट्र में शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम? सीएम शिंदे ने दिए संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 जनवरी 2023। एक तरफ जब कांग्रेस या विपक्ष शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो रही है तो इसका दबाव भी भाजपा शासित राज्यों पर बढ़ता जा रहा है। संकेत मिले हैं कि भाजपा के समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार भी इस दिशा में सकारात्मक हैं। सीएम शिंदे ने कहा है कि शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर विचार किया जा रहा है।  आगामी चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना पर अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा, सरकार शिक्षकों सरकारी कर्मचारियों और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अलावा अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए सकारात्मक है।

विपक्ष को अपने कार्यों से देंगे जवाब
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस शिखर सम्मेलन के दौरान निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर के संबंध में कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का अपने काम से जवाब देगी। उन्होंने बताया, कुछ विदेशी कंपनियां प्रत्यक्ष निवेश करने के बजाय संयुक्त उद्यमों में जाना पसंद करती हैं।

Leave a Reply

Next Post

विभूतियों से युवाओं के जुड़ाव के लिए पीएम ने खोले संसद के द्वार, 80 युवाओं को किया आमंत्रित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जनवरी 2023। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और देश को मौजूदा स्वरूप देने वाले महान नेताओं से हमारी नई पीढ़ी करीबी जुड़ाव महसूस करे, इसी सोच के साथ 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग