विभूतियों से युवाओं के जुड़ाव के लिए पीएम ने खोले संसद के द्वार, 80 युवाओं को किया आमंत्रित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जनवरी 2023। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और देश को मौजूदा स्वरूप देने वाले महान नेताओं से हमारी नई पीढ़ी करीबी जुड़ाव महसूस करे, इसी सोच के साथ 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80 युवाओं को संसद में आमंत्रित कर रहे हैं। यह युवा नेताजी को संसद के सेंट्रल हॉल में पुष्प अर्पण करेंगे। केवल नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से पुष्प अर्पण करवाने के चलन को भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों को हिस्सा बनाते हुए बदला जा रहा है।  युवाओं का देश के प्रमुख नेताओं के योगदान से परिचय कराने के लिए 2 अक्तूबर 2022 से यह परंपरा शुरू की गई थी। 

उस वक्त युवाओं ने महात्मा गांधी को सेंट्रल हॉल में पुष्प अर्पित किए। इस बार संसद आ रहे 80 युवाओं में 35 युवतियां और 45 युवक हैं। उनका चयन देश के कोने-कोने से हुआ है। इन्हें दीक्षा पोर्टल व माय जीओवी पर क्विज, जिला व राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं, नेताजी के जीवन पर विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं, आदि में प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। कार्यक्रम में 30 युवाओं को नेताजी के बारे में अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। यहां देश की भाषायी विविधता नजर आएगी क्योंकि उन्हें पांच भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी और बांग्ला में बोलने के विकल्प दिए गए हैं। इसके बाद उनके हाथों पुष्प अर्पण होगा, जो अब तक नेता करते थे। यहां से सभी युवा भारतीय लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद ले जाए जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी सभी अतिथियों ने अपने आवास पर आमंत्रित करेंगे और शाम को उनसे मुलाकात की जाएगी। युवाओं को 24 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उत्सव, 25 जनवरी को कर्तव्य पथ, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, राजघाट, पीएम संग्रहालय, आदि भ्रमण करवाया जाएगा। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने का उन्हें मौका मिलेगा।

लोगों और संसद में दूरी घटाना मकसद : 11 व 12 जनवरी 2021 को देशभर के युवाओं की राष्ट्रीय युवा संसद सेंट्रल हॉल में हुई थी। ऐसा आयोजन संसद के इतिहास में पहली बार था। पीएम मोदी व्यस्तता के बावजूद युवाओं से संवाद करने यहां आए थे। ऐसे आयोजनों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा होने का अनुभव करवाया जा रहा है। लोगों विशेषकर युवाओं और संसद के बीच दूरी को घटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हिंदी सहित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले, सीजेआई चंद्रचूड़ ने की घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जनवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की प्रति अब जल्द ही हिंदी सहित देश की अन्य भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को अपनी भाषा में अदालत के फैसले की जानकारी मिलेगी। देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने शनिवार को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं