प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए बताया हितैषी

indiareporterlive
शेयर करे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदर्शनकारियों को बड़ा संदेश

‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए नए कृषि कानूनों का जिक्र करके पीएम मोदी ने प्रदर्शन करने वाले किसानों को समझाया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए हितैषी बताया। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले जिले के किसान जितेन्द्र भोइजी का उदाहरण देकर बताया कि कैसे उन्होंने नए कानून का फायदा उठाकर अपना बकाया वसूल कर लिया। उन्होंने कहा कि अब जब ऐसे कानून की ताकत हमारे किसान भाई के पास थी, तो उनकी समस्या का समाधान तो होना ही था, उन्होंने शिकायत की और चंद ही दिन में उनका बकाया चुका दिया गया।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘महाराष्ट्र के धुले जिले के किसान, जितेन्द्र भोइजी ने नए कृषि कानूनों का इस्तेमाल कैसे किया, ये आपको भी जानना चाहिए। जितेन्द्र भोइजी ने मक्के की खेती की थी और सही दामों के लिए उसे व्यापारियों को बेचना तय किया। फसल की कुल कीमत तय हुई करीब तीन लाख 32 हजार रुपये।

महीनों तक अटका रहा किसान का पेमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जितेन्द्र भोइजी को 25 हजार रुपये एडवांस भी मिल गए थे। तब ये तय हुआ कि बाकी का पैसा उन्हें 15 दिन में चुका दिया जाएगा। लेकिन बाद में परिस्थितियां ऐसी बनी कि उन्हें बाकी का पेमेंट नहीं मिला। किसान से फसल खरीद लो, महीनों-महीनों पेमेंट न करो, संभवत: मक्का खरीदने वाले बरसों से चली आ रही उसी परंपरा को निभा रहे थे।’

नए कानून में 3 दिन के अंदर पूरा पेमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इसी तरह चार महीने तक जितेंद्र का पेमेंट नहीं हुआ। इस स्थिति में उनकी मदद की सितंबर में पास हुए नए कृषि कानून ने। इस कानून में ये तय किया गया है कि फसल खरीदने के तीन दिन में ही किसान को पूरा पेमेंट करना पड़ता है। अगर पेमेंट नहीं होता है तो किसान शिकायत दर्ज कर सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात : गुरू घासीदास जयंती का दिया आमंत्रण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खाण्डे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने 18 दिसंबर को अकादमी द्वारा आयोजित हो रहे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़