पहली बार S-400 मिसाइल सिस्टम की कार्रवाई का वीडियो आया सामने, देखें कैसे बना पाकिस्तान के लिए काल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2025। भारतीय सेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अपनी सैन्य क्षमता का दमदार प्रदर्शन करते हुए एक रोमांचक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पहली बार भारतीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम, विशेष रूप से रूस निर्मित S-400 ‘सुदर्शन चक्र’, की कार्रवाई को दर्शाया गया है। सेना ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर करते हुए खुद को एक “अजेय अग्नि की दीवार” बताया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह जवाबी अभियान शुरू किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने पाकिस्तान के सियालकोट, कोटली, मुरिदके और भिंबर जैसे इलाकों में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया।

पहली बार दिखा S-400 का दम

सेना द्वारा जारी वीडियो में मिसाइल लांच सिस्टम, सटीक लक्ष्य भेदन और S-400 डिफेंस यूनिट की तैनाती की झलक साफ देखी जा सकती है। यह पहली बार है जब किसी सैन्य अभियान में S-400 का इतना खुला प्रदर्शन किया गया है।

सेना का बयान:

सेना ने इस ऑपरेशन को “सटीक रूप से योजनाबद्ध, प्रशिक्षित और निष्पादित” बताया। यह अभियान न केवल भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन है बल्कि यह संदेश भी है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply

Next Post

देश के 16 राज्यों में भारी से बहुत अत्यधिक आंधी-बारिश की चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2025। भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। एक ओर जहां कुछ राज्यों में बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल