‘ईरान हर हाल में चाहता है समझौता’, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 20 मई 2026। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान हर हाल में अमेरिका के साथ एक समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहा यह युद्ध बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया को राहत देने वाली एक और बड़ी बात कही है। ट्रंप का कहना है कि आने वाले समय में दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरी दुनिया अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद कर रही है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पूरी स्थिति को बहुत ही आसान भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के बाजार में तेल की सप्लाई बहुत ज्यादा है, इसलिए अब इसके दाम तेजी से नीचे गिरेंगे।

तेल की कीमतों पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि ईरान अब इतनी बुरी तरह से एक डील (समझौता) करना चाहता है कि यह युद्ध बहुत जल्द अपनी समाप्ति की ओर बढ़ जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप सभी देखेंगे कि तेल की कीमतें कैसे धड़ाम से नीचे आती हैं। उनकी इस बात से यह साफ हो गया है कि पर्दे के पीछे बातचीत बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही कोई बड़ा और सकारात्मक नतीजा पूरी दुनिया के सामने आ सकता है।

ट्रंप के युद्ध अधिकारों को कैसे सीमित किया गया?
इस बड़े बयान से ठीक पहले, अमेरिका की संसद (सीनेट) में एक बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया गया। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट ने 50-47 के वोट से एक ऐसा प्रस्ताव पास किया है जो ईरान में युद्ध करने के मामले में मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के अधिकारों पर रोक लगाता है। डेमोक्रेटिक सीनेटर टिम केन द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव का सीधा मतलब है कि जब तक संसद से युद्ध की आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, राष्ट्रपति अपनी मर्जी से ईरान पर सैन्य हमला नहीं कर सकते। सबसे खास बात यह रही कि सात बार फेल होने के बाद आठवें प्रयास में यह प्रस्ताव पास हुआ, जिसमें ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों (सुसान कोलिन्स, लिसा मुर्कोव्स्की, रैंड पॉल और बिल कैसिडी) ने भी अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर इसका समर्थन किया।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की सुरक्षा CAPF के हवाले, 20 हजार जवान और 500 कमांडो तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2026। दिल्ली में आगामी दो सप्ताह के दौरान दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होंगे। दोनों ही सम्मेलनों में बड़े स्तर पर विदेशी मेहमानों की मौजूदगी रहेगी। भारत, अफ्रीकी संघ आयोग के सहयोग से 31 मई को नई दिल्ली में चौथे भारत-अफ्रीका […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक