आमिर खान और किरण राव ने ‘लापता लेडीज़’ के लिए फिर से मिलाया हाथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 सितम्बर 2023। आमिर खान और किरण राव दोबारा साथ आए हैं और दोनों के फिर से साथ आने की वजह भी खास हैं। आमिर और किरण ने जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए फिर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव कर रही हैं, जबकि आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्म बनाई जा रही है। ये 5 जनवरी 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें, अपने निर्देशन की पहली फिल्म धोबी घाट के बाद किरण एक दशक से अधिक समय बाद फीचर फिल्म के साथ निर्देशक के रूप में वापसी कर रही हैं। इस अपकमिंग फिल्म के निर्माताओं ने पहले इस कॉमेडी-ड्रामा की दुनिया की एक रोमांचक झलक दी थी, जो एक अनोखे प्लॉट, मजेदार डायलॉग्स और प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी हुई है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जबकि दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है जो कि 5 जनवरी, 2024 है।

ये फिल्म किरण राव के साथ आमिर खान की पार्टनरशिप को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा चुकी है। दर्शक धोबी घाट के बाद किरण की अगली पेशकश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज़ डेट की घोषणा ने उनके बहुप्रतीक्षित निर्देशन के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। लापता लेडीज’ को रिलीज से पहले 8 सितंबर को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाया जाएगा। 2001 में भारत के ग्रामीण इलाकों में स्थापित, ‘लापता लेडीज’ हंसी-मजाक से भरी वो कहानी है जो तब सामने आती है जब दो दुल्हन ट्रेन से खो जाती हैं।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हैं। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'युद्ध के संकट से पूरे विश्व में विश्वास का अभाव'; जी-20 समिट के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपनी मेजबानी में जी-20 समिट की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मोरक्को के भूकंप से लेकर 21वीं सदी में दुनिया की आकांक्षाओं तक पर बात की। पीएम ने अफ्रीकी यूनियन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां