मुख्यमंत्री हिमंत ने की आत्मनिर्भरता असम अभियान की शुरूआत, युवा को पांच लाख तक की देगी सरमा सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिसपुर 24 सितम्बर 2023। स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकास को गति देने के लिए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आत्मनिर्भरता असम अभियान 2023 को शुरू किया। जनता भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने एक पंजीकरण पोर्टल को भी शुरू किया। इस योजना के तहत एक मजबूत उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए दो लाख युवाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें युवाओं को अपने उद्यम लगाने या मौजूदा उद्यम को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में राज्य के युवाओं को रोजगार दाता बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीडीएस, कृषि, पशुपालन, मछली पालन इत्यादि में डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को पहली श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें पांच लाख की मदद दी जाएगी। दूसरी ओर, बेरोजगार परास्नातकों, स्नातकों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिग्रीधारकों को दूसरी श्रेणी में रखते हुए दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली श्रेणी में पांच लाख में से लाभार्थियों को बिना किसी ब्याज के 2.5 लाख रुपये वापस करने होंगे, जबकि शेष 2.5 लाख रुपये सरकार सहायता के रूप में होगी। इसी तरह दूसरी श्रेणी में लाभार्थियों को एक लाख रुपये बिना किसी ब्याज के लौटाने होंगे, जबकि एक लाख रुपये सरकार की तरफ से सहायता होगी। 

Leave a Reply

Next Post

एनडीए गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 24 सितम्बर 2023। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें हासिल करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में वापसी करेगा। प्रधान […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय