जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एयरफोर्स के वाहन पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुंछ 05 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने सुरनकोट गांव में सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर तोबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एयरफोर्स का एक जवान शहीद हो गया है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को पुंछ के शशिधर इलाके में सुरक्षाबलों के जिन दो वाहनों पर फायरिंग हुई है, उनमें एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप पर जा रही थीं।गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने तथा उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।  

एयरफोर्स ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शाहसितार के पास भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने किशोर साइबर अपराधों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का किया आह्वान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 05 मई 2024। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के त्वरित विकास की पृष्ठभूमि में नाबालिगों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए किशोर न्याय प्रणालियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाकर एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल