पैट कमिंस नहीं, यह होंगे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, एंड्रयू और पोंटिंग ने किया समर्थन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मार्च 2024। टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज एक जून से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी को लेकर अब तक फैसला नहीं हो सका है। दरअसल, आरोन फिंच के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का नेतृत्व मिचेल मार्श ने किया है जबकि भारत में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 में पैट कमिंस ने टीम को जीत दिलाई थी। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी है। 

कौन होगा टी20 टीम का कप्तान?
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने आगामी विश्व कप के लिए मिचेल मार्श का समर्थन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर को टूर्नामेंट में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मार्श ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में टीम की अगुवाई की थी। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर मैथ्यू वेड को भी टीम में इस्तेमाल किया गया था। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें टीम के कोच ने मिचेल मार्श की तारीफ की है। रिपोर्ट में मैकडोनाल्ड के हवाले से कहा गया है, “जिस तरह से मार्श टी20 टीम के साथ काम करने में सक्षम है, उससे हम खुश और सहज हैं। हमारा मानना है कि वह विश्व कप के लीडर हैं और मुझे लगता है कि यह समय आने पर ही होगा।”

पूर्व कप्तान ने किया मार्श का समर्थन
ऑस्ट्रेलिया के 32 वर्षीय ऑलरांडर ने 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1432 रन बनाए और 17 विकेट हासिल किए। इसमें उनके नाम नौ अर्धशतक दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी मिचेल मार्श का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह टी20 कप्तान होंगे। वह इसके हकदार हैं। एक खिलाड़ी के रूप में वह काफी परिपक्व हो गए हैं। वह निश्चित रूप से लीडर हैं। ऐसा केवल पिछले कुछ महीनों से ही नहीं हुआ है। मुझे याद है पांच या छह साल पहले जब जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच का पद संभाला था, तो उन्होंने मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड को टेस्ट टीम का संयुक्त उपकप्तान बनाया था। इसलिए जहां तक मिचेल मार्श का सवाल है तो चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तान के तौर पर देखा है।

Leave a Reply

Next Post

'जहां-जहां पांव पड़े, वहां बंटा धार', राहुल गांधी न्याय यात्रा पर बोले भाजपा नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 मार्च 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब अपने आखिरी चरण पर है। आज इस यात्रा का 59वां दिन है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मीडिया से कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यानी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक