सेना प्रमुखों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दीं श्रद्धांजलि, ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ को किया याद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

विशाखापत्तनम 04 दिसंबर 2022। पाकिस्तान के साथ 1971 में युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को याद करने के लिए आज नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर  सीडीएस जनरल अनिल चौहान,  वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने 1971 के युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत बमबारी और कराची बंदरगाह को नष्ट करने की शानदार उपलब्धि की सराहना की। 

पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहर नौसेना दिवस समारोह मनाया जा रहा
इस साल पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहर नौसेना दिवस समारोह मनाया जाएगा। विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर होने वाले कार्यक्रम में ‘ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन’ होगा। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार के नेतृत्व में नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां और विमान भारत की समुद्री क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की गवाह बनेंगी।

दो सालों से कोरोना के चलते नहीं हो सका था  नौसेना दिवस समारोह 
बता दें कि पिछले दो वर्षों में कोरोना के चलते नौसेना दिवस समारोह में भव्य आयोजन नहीं किया जा सका था। लेकिन इस बार  एक भव्य शो होने की उम्मीद है। पूर्वी नौसेना कमान (ENC), पश्चिमी नौसेना कमान (WNC) और दक्षिणी नौसेना कमान (SNC) के 15 से अधिक जहाज और 25 से अधिक विमान इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।

पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमान के विशेष बल भी हिस्सा लेंगे
कार्यक्रम में नौसेना की पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमान के विशेष बल भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का समापन सूर्यास्त समारोह और लंगरगाह में जहाजों को रोशन करने के साथ होगा। उन्होंने बताया कि नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करना है।

Leave a Reply

Next Post

डीआरडीओ ने आकाश वेपन सिस्टम के सीलबंद विवरण को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी को सौंपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2022। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने तीन दिसंबर, 2022 को हैदराबाद में  आकाश वेपन सिस्टम (भारतीय सेना संस्करण) के सीलबंद विवरण रखने वाले प्राधिकरण को मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी को सौंप दिया। अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला जिसने एक नोडल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं