चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबिकापुर, 23 सितंबर 2026। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चलती बाइक पर अचानक सूखे आम के पेड़ की भारी टहनी गिरने से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सरगांवा निवासी 40 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर शंकरगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर रास्ते में मौजूद एक सूखे आम के पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूटकर चलती बाइक पर जा गिरी।

सिर पर लगी गंभीर चोट, मौके पर मौत
अचानक गिरी भारी टहनी की चपेट में आने से युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, टहनी की चपेट में आने और बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से उसकी पत्नी और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला

शेयर करेटांगिया से वार कर उतारा मौत के घाट,आरोपी फरार इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 23 सितंबर 2026। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में भतीजे […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा