तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 मई 2024। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक अभय ए महाजन, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।  सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की गई है। सीलिंग पूर्ण होने के बाद पूरा परिसर एसएसबी के आर्म्ड जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मतगणना के दिन ही 04 जून को ये स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। परिसर में पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग रखी गई है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है। रिटर्निंग अफसर द्वारा उन्हें फोटोयुक्त पास जारी किया जाएगा। लेकिन ये अपने पास लैपटॉप अथवा वाइफाई युक्त कोई डिवाइसेज नहीं रख पाएंगे। परिसर में हर तरह के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। कुल मिलाकर इतनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्र जैसे कि बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक साथ कोनी के इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। सीलिंग के अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी तथा संबंधित सहायक रिटर्निग अफसर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कुलगाम में 40 घंटे के बाद मुठभेड़ खत्म, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कुलगाम 09 मई 2024। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में लगभग 40 घंटे के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने एक्स पर बताया कि […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस