महादेवी के साहित्‍य संसार में महिला विषय पर राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी शनि‍वार को

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वर्धा 25 मार्च, 2022। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा के हिंदी एवं तुलनात्‍मक साहित्‍य विभाग द्वारा महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर ‘महादेवी के साहित्‍य संसार में महिला’ विषय पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (संमिश्र पद्धति से) राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का आयोजन शनिवार 26 मार्च को अपराह्न 3.00 बजे से विश्‍वविद्यालय के तुलसी भवन में स्थित महादेवी वर्मा सभागार में किया जा रहा है। संगोष्ठी की अध्‍यक्षता विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल करेंगे।  संगोष्‍ठी की मुख्‍य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्‍वविद्यालय, बीकानेर  की पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रकला पाडि़या होंगी तथा सारस्‍वत अतिथि के रूप में हिंदी माध्‍यम कार्यान्‍वयन निदेशालय, दिल्ली विश्‍वविद्यालय की कार्यवाहक निदेशक प्रो. कुमुद शर्मा अपने विचार रखेंगी। कार्यक्रम में स्‍वागत वक्‍तव्‍य हिंदी एवं तुलनात्‍मक साहित्‍य विभाग की अध्‍यक्ष प्रो. प्रीति सागर देंगी तथा कार्यक्रम की प्रस्‍तावना क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोकनाथ त्रिपाठी करेंगे तथा धन्‍यवाद प्रो. अवधेश कुमार ज्ञापित करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने भगवंत मान और AAP के 5 नए राज्यसभा सांसदों से की मुलाकात, कहा- टारगेट नहीं भूलना है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मार्च 2022। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के पांच नए राज्यसभा सांसदों से मुलाकात की, जिनमें आप नेता राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक, शिक्षाविद […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़