कांवड़ यात्रा पर बंद हुआ केस, अब बकरीद में ढील पर उठा सवाल, SC का केरल सरकार को नोटिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जुलाई 2021। कोरोना संक्रमण के नए केस सबसे ज्यादा केरल में हैं। इसके बावजूद राज्य में बकरीद को लेकर कोरोना नियमों में ढील देने का आदेश दिया गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य सरकार को इस रियायत पर चेताया था और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी केरल सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर मंगलवार यानी कल सुनवाई करेगा।  बकरीद के मौके पर कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के केरल सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि यह ढील ऐसे समय दी जा रही है जब राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और संक्रमण दर भी ऊंची होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा रोकने को लेकर दी अपनी टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का भी संज्ञान लिया और इस केस को बंद कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से यह भी कहा है कि वह राज्य में कोरोना संबंधी ऐसे किसी भी नियम की अनदेखी होने से रोके, जिससे नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ता हो। 

इससे पहले डॉक्टरों के संघ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी केरल सरकार के फैसले से नाखुशी जाहिर की थी। आईएमए ने स्पष्ट कहा था कि अगर केरल सरकार बकरीद में कोरोना नियमों में रियायत देने के अपने फैसले को वापस नहीं लेगी तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। 

ईद के तीन दिन पहले से दी गई छूट

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को ऐलान किया था कि बकरीद के मौके पर राज्य में लगे लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। इस बुधवार को होने वाली ईद के लिए रविवार से यह छूट तीन दिन के लिए दी गई है। इस दौरान कपड़े, जूते-चप्पल की दुकान, ज्वैलरी की दुकान, गिफ्ट आइटम की दुकान, घर के सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और रिपेयरिंग सेंटर को खोलने की मंजूरी दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने  फिल्मों की शूटिंग और पूजा स्थलों को भी लॉकडाउन संबंधित छूट देने की घोषणा की है। इसको लेकर विजयन ने तर्क दिया कि  प्रतिबंध चाहे कितना भी सीमित क्यों न हो, बड़ी आर्थिक और सामाजिक समस्याएं पैदा कर रहे हैं और इसलिए कोरोना के रोजाना सामने आ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए कुछ रियायतें दी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

जल संरक्षण की जानकारी के साथ मिलेगा मनोरंजन और सैरसपाटे के लिए भव्य पार्क

शेयर करेनगरीय प्रशासन मंत्री ने 17 करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले  रेनवाटर हार्वेस्टिंग शैक्षणिक ट्रेनिंग और रिसर्च सेंटर सहित पार्क का किया भूमिपूजन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 जुलाई 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम और आरंग विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया ने एक बार फिर पर्यावरण […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां