पिछले 14 महीने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तीसरे अध्यक्ष का इस्तीफा, रमीज-सेठी के बाद जका अशरफ ने भी छोड़ा पद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 20 जनवरी 2024। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशरफ ने शुक्रवार को लाहौर में प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अपने पद छोड़ने की घोषणा की। वह पिछले साल जून में नजम सेठी के पद छोड़ने के बाद पीसीबी प्रमुख पद पर काबिज हुए थे। अशरफ की अध्यक्षता में समिति की बैठक के दौरान उन्होंने पीसीबी सदस्यों और संरक्षक कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल हक को भी उनके छोटे कार्यकाल के दौरान समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

पीसीबी ने जारी किया प्रेस रिलीज

पीसीबी ने अपने बयान में कहा- बैठक के अंत में जका अशरफ ने घोषणा की कि उन्होंने संरक्षक कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक को अध्यक्ष और सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया है। अपने आखिरी संबोधन में जका अशरफ ने माननीय संरक्षक पीसीबी को उनके द्वारा दिखाए गए विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रार्थनाएं कीं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के माहौल से खुश नहीं थे जका

इस बीच पाकिस्तानी जियो न्यूज की एक खबर के मुताबिक, पूर्व चेयरमैन जका अशरफ के पद छोड़ने के फैसले की वजह भी बताई है। अशरफ ने कहा, ‘मैं क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम कर रहा था, लेकिन हमारे लिए इस तरह के काम करना संभव नहीं है। अब यह प्रधानमंत्री पर है और उस व्यक्ति पर, जिसे वह मेरी जगह नामित करते हैं।

हाल ही में हुए थे तीन इस्तीफे

जका अशरफ के इस्तीफे की खबर मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक के लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने पद छोड़ने के एक दिन बाद आई है। पाकिस्तान पिछले साल जका अशरफ की नियुक्ति के बाद से कोई बड़ा खिताब जीतने में विफल रहा। टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही और बाद में भारत में वनडे विश्व कप में लीग चरण से बाहर हो गई।

14 महीने में तीसरा इस्तीफा

पिछले 14 महीने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तीन अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं। रमीज राजा ने दिसंबर 2022, नजम सेठी ने जून 2023 और अब जका अशरफ ने इस्तीफा दिया है। जब भी ये इस्तीफे हुए हैं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सदस्य और खिलाड़ियों के चयन में भी भारी बदलाव देखने को मिला है। अब देखने वाली बात होगी कि जका अशरफ के जाने के बाद किस तरह का बदलाव होता है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत, अधिकारी बोले- लापरवाही के कारण गई जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जमशेदपुर 20 जनवरी 2024। झारखंड के लोगों के लिए कल की रात बड़ी डरावनी रही। यहां के जमशेदपुर में कल शाम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। टाटानगर जंक्शन के अधीक्षक अभिषेक सिंघल ने बताया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं