धोनी ने दी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने की धमकी! गेंदबाजों से कहा- नो बॉल-वाइड फेंकना बंद करें या फिर…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 12 रन से हरा दिया। 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाने के बावजूद चेन्नई की टीम बड़े अंतर से नहीं जीत सकी और लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने भी 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 205 रन बना दिए थे। चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए। इनमें नो बॉल-वाइड का भी काफी योगदान रहा। चेन्नई के गेंदबाजों ने 13 वाइड और तीन नो बॉल फेंकीं। तीनों नो बॉल चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए तुषार देशपांडे ने फेंकीं। इन एक्स्ट्रा रनों से नाराज धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने की चेतावनी दे दी है।

धोनी ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?

धोनी ने पोस्ट मैच शो में कहा- शानदार हाई स्कोरिंग मैच था। हम सभी सोच रहे थे कि विकेट कैसा होगा। यह इस मैदान पर एकदम सही पहला मैच था। मैंने सोचा कि पिच बहुत धीमी होगी, लेकिन यह ऐसा विकेट था जहां आप रन बना सकते थे। मैं इस विकेट से काफी हैरान था, लेकिन हमें देखना होगा कि क्या हम मैच के बाद इस तरह का विकेट बना सकते हैं। तेज गेंदबाजी में हमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। हमारे तेज गेंदबाजों को परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण यह देखना है कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखेंगे तो हमारे तेज गेंदबाज सीख सकते हैं कि क्या नहीं करना है। एक और बात यह है कि उन्हें कोई भी नो बॉल या एक्स्ट्रा वाइड नहीं फेंकनी है, या उन्हें नए कप्तान के अंदर खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं कप्तानी से हट जाऊंगा। हमारे रन बनाने का एकमात्र कारण यह है कि सतह अच्छी है।

चेन्नई के तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

धोनी के इस बयान ने सोशल मीडिया और पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। चेन्नई के तेज गेंदबाज लखनऊ के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे। दीपक चाहर ने चार ओवर में पांच वाइड समेत 55 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, तुषार ने चार ओवर में चार वाइड और तीन नो बॉल समेत 45 रन लुटाए। उन्होंने दो विकेट भी लिए। बेन स्टोक्स ने एक ओवर में 18 रन खर्च किए, जबकि हंगरगेकर ने दो ओवर में 24 रन दिए। चेन्नई ने स्पिनर्स के दम पर मैच में जीत हासिल की थी। मोईन अली ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, सैंटनर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका।

Leave a Reply

Next Post

भूटान के राजा ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। बता दें कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर  नाम्गेल वांगचुक दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण