तालिबान ने की टोलो न्‍यूज के पत्रकार की हत्‍या, आतंकियों का सामने आया असली चेहरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 26 अगस्त 2021। तालिबान ने टोलो न्‍यूज के पत्रकार की हत्‍या कर दी है। ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब तालिबान ये कह रहा है कि वो किसी के साथ गलत बर्ताव नहीं करेगा और उसके शासन में सभी आराम से काम कर सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले तालिबान ने टोलो न्‍यूज की दो महिला पत्रकारों को काम करने से रोक दिया था। टोलो न्‍यूज की खबर के मुताबिक तालिबान ने इस पत्रकार की हत्‍या उस वक्‍त की जब वो काबुल में रिपोर्टिंग कर रहे थे। उसी वक्‍त तालिबान के आतंकी ने उन्‍हें गोली मार दी। 

इससे एक दिन पहले काबुल में ही तालिबान ने यहां के हाजी याकूूब चौराहे पर वहां फैली बेरोजगारी पर रिपोर्टिंग करते हुए एक पत्रकार को पकड़कर उसकी जबरदस्‍त पिटाई भी कर दी थी। इस पत्रकार का नाम जायर था। जायर का कहना है कि तालिबान ने उन्‍हें बिना सोचे समझे ही पकड़ लिया और उनके कुछ पूछने से पहले ही उनकी पिटाई शुरू कर दी थी। उनके मुताबिक तालिबान आतंकियों ने उनका कैमरा भी तोड़ दिया और उनका मोबाइल भी छीन लिया। वो तालिबानियों से गुहार लगाते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

जायर का कहना है कि तालिबान के काबुल पर कब्‍जे के बाद इस तरह की चीजें पहली बार सामने नहीं आई हैं। 15 अगस्‍त के बाद से अब तक कई पत्रकारों के साथ तालिबान ने इस तरह का ही सलूक किया है। आपको बता दें कि एक भारतीय पत्रकार की भी तालिबान की गोली से मौत हो गई थी। 

टोलो न्‍यूज के पत्रकार की हत्‍या पर वहां के कई पत्रकारों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इन पत्रकारों का कहना है कि तालिबान को पत्रकारों के साथ ऐसा व्‍यवहार नहीं करना चाहिए। इन पत्रकारों ने अंतरराष्‍ट्रीय जगत से भी समस्‍या के समाधान की गुहार लगाई है। टोलो न्‍यूज ने ये भी कहा है कि नंगरहार प्रांत में टीवी रिफ्लेक्शन हाउस के मुखिया को भी तालिबान ने घेर लिया।

Leave a Reply

Next Post

फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अगस्त 2021। दूसरी लहर का पीक निकलने के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। एक तरफ केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं