“मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं”, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नवरात्रि के पावन मौके पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उनके द्वारा लिखा एक ‘गरबा’ भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गरबा वीडियो का यूट्यूब लिंक साझा करते हुए लिखा, ‘‘नवरात्रि के पावन अवसर पर, मुझे पिछले सप्ताह लिखा एक गरबा साझा करते हुए खुशी हो रही है। 

उत्सव की यह धुन सभी को सराबोर करें। मैं इस गरबा को आवाज और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स, दिव्या कुमार को धन्यवाद देता हूं।” गुजरात में खासतौर पर नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा नृत्य किया जाता है। लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी।” नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है। 

Leave a Reply

Next Post

इजराइल से जारी है भारत का 'ऑपरेशन-अजय', 471 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट राजधानी दिल्ली पहुंची

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। तेल अवीव से कुल 471 भारतीयों को लेकर दो विमान रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इनमें से एक उड़ान एअर इंडिया और दूसरी उड़ान स्पाइस जेट की थी। ऑपरेशन अजय के तहत कुल चार उड़ानें संचालित की गई हैं।सरकार ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल