Lock Upp की ‘बिग बॉस’ से तुलना पर कंगना रनौत को आया गुस्सा, बोलीं- ये तुम्हारे ‘भाई’ का घर नहीं है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 मार्च 2022। कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ के हालिया एपिसोड में ‘जजमेंट डे’ पर बॉलीवुड क्वीन कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती दिखाई पड़ीं। कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ की लॉन्चिंग के वक्त से ही इसमें लगातार विवादित बयान देखने को मिलते रहे हैं। शो की तुलना बिग बॉस के साथ की गई तो प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि दुनिया में कई तरह के कैप्टिविटी शो हैं और ये भी उनमें से एक है। हालांकि बावजूद इसके ‘लॉकअप’ के भीतर लोग कई बार घर शब्द का इस्तेमाल करते दिखे।

लॉकअप में चला कंगना रनौत का हंटर
बिग बॉस के 15 सीजन हो चुके हैं और इस शो को देखते-देखते लोगों को ‘घर’ शब्द का इस्तेमाल करने की आदत पड़ चुकी है। करण कुंद्रा जैसे कुछ कंटेस्टेंट तो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में उनकी आदत छूट नहीं रही है। लेकिन कंगना रनौत को इसी बात पर बहुत गुस्सा आ गया और जजमेंट डे पर उन्होंने घरवालों की जमकर क्लास लगा दी।

पायल रोहातगी को कंगना की खरी-खरी
कंगना रनौत के शो का जो लेटेस्ट प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है उसमें आप कंगना रनौत को कैदियों की क्लास लगाते देख सकते हैं। कंगना रनौत ने पायल रोहातगी से शो में कहा, ‘इस जेल को घर कहना बंद कर दीजिए। पायल जी मुझे लगता नहीं है कि आपको इस बात का अभी भी अहसास है कि आप एक जेल में आई हैं।’

स्वामी जी से कहा कि यहां मठ खोलना है?
कंगना रनौत ने स्वामी जी से कहा, ‘स्वामी जी आप यहां पर कोई मठ खोलना चाहते हैं क्या?’ कंगना रनौत ने लॉकअप के भीतर चल रही रोमांटिक कैमिस्ट्री को लेकर कहा कि तुम ये जो लड़की के पीछे पड़े हो, हो जाता है क्या 2 दिन में प्यार? कंगना रनौत ने सायशा से कहा कि वो कई बार गार्ड्स से बदतमीजी कर चुकी हैं। कंगना ने साफ कहा कि ये कोई आपके भाई का घर नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

पेटलावद विस्फोट: 78 लोगों की मौत का कोई दोषी नहीं, सजा के नाम पर सिर्फ TI का 1600 रुपये का इंक्रीमेंट रोका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव झाबुआ 07 मार्च 2022। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद हादसे में शामिल सभी 7 आरोपियों को जिला अदालत ने बरी कर दिया है। वहीं इस मामले पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर सवाल उठाए हैं औरक जांच पैरवी में खामियों की बात […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां