कांग्रेस के वचन पत्र पर शिवराज का तंज, कहा- महाझूठ पत्र जारी हो गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की ओर से जारी किए गए वचन पत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाझूठा पत्र बताया है। उन्होंने आज कांग्रेस के वचन पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का यह वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी कांग्रेस ने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं नौजवानों को 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा। समूहों का कर्जा कब माफ होगा। एक नहीं अनेकों वचन दिए थे कांग्रेस ने जो सारे के सारे झूठे निकले। आज एक बार इन्होंने फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस झूठ पर जनता भरोसा करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता जानती है भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी लेकिन हमने इसे लागू किया।  कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में आने वाली नहीं है। 

यही है कांग्रेस का असली चेहरा 
कमलनाथ के वीडियो पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है “जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।” ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं। अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट पर नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। क्या सोनिया गांधी जी की कांग्रेस अलग है। कमलनाथ जी की कांग्रेस अलग है। नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है। कांग्रेस कितनी है।कांग्रेस किसकी है और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर ने कहा- हिंसा और संघर्ष से घिरी दुनिया में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता और बढ़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हनोई 17 अक्टूबर 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि आज हिंसा और संघर्ष से घिरी दुनिया में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता बहुत बढ़ गयी है क्योंकि वह न केवल राजनीतिक प्रेरणा हैं, बल्कि कूटनीति को भी प्रोत्साहन देते हैं। वियतनाम के ‘हो ची […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां