एशियन गेम्स में हिमाचल की छह बेटियां दिखाएंगी दम

Indiareporter Live
शेयर करे

कबड्डी-क्रिकेट-जूडो में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला, 21 सितंबर 2026। जापान के आइची-नागोया में हो रहे 20वें एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की छह महिला खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें कबड्डी की चार, क्रिकेट और जूडो की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। एशियन गेम्स का उद्घाटन 19 सितंबर को हुआ है और प्रतियोगिताएं चार अक्तूबर तक चलेंगी।

कबड्डी में रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं। इनमें पुष्पा राणा भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान हैं। अनुभवी रितु नेगी के साथ ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भी टीम में शामिल हैं। 

इसके अलावा महिला क्रिकेट के टी-20 मुकाबलों में रोहड़ू की रहने वाली भारतीय मीडियम पेसर रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जूडो में मणिपुर से हिमाचल में विवाह करने वाली इनुंगनबी ताखेल्लामबम 70 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की छह महिला खिलाड़ियों का भारतीय दल में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

इनुंगनबी का मणिपुर से हिमाचल में हुआ विवाह
मणिपुर से हिमाचल में विवाह करने वाली इनुंगनबी ताखेल्लामबम जूडो के 70 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2026 में एशियाई जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वह इस प्रतियोगिता में 13 साल बाद पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। 2025-26 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की विजेता इनुंगनबी 19 सितंबर 2026 को विश्व रैंकिंग में 70 किलोग्राम वर्ग में 45वें स्थान पर थीं। घुटने की गंभीर चोटों और सर्जरी के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जूडो में वापसी की है। उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर है।

स्विंग की जादूगर पर रहेगी क्रिकेट प्रेमियों की नजर
क्रिकेट में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी स्विंग और गति से पहचान बना चुकीं रेणुका पर हिमाचल के खेल प्रेमियों की नजर है। एशियन गेम्स के कार्यक्रम में क्रिकेट टी-20 के रूप में शामिल है। जून 2026 तक रेणुका ने भारत के लिए तीन टेस्ट, 29 वनडे और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में 42 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 70 विकेट हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/29 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5/15 है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या

शेयर करेखून से लथपथ मिला शव, प्रेमी ने भी दे दी जान इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 21 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आया। 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर