कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ऑकलैंड, 06 नवंबर 2026। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को झटका लगा है। टीम के ओपनर डेवोन कॉन्वे सिर की चोट (कन्कशन) के कारण बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को पहले वनडे से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ऑकलैंड के मेडिकल सेंटर के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को कॉन्वे के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है।

निक केली पहले से टीम का हिस्सा थे

निक केली को पहले ही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था। अब वे बाकी बचे मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। कॉन्वे की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

मैट हेनरी को मेडिकल क्लीयरेंस

ट्रेनिंग के दौरान कॉन्वे और तेज गेंदबाज मैट हेनरी आपस में टकरा गए थे। इसके बाद हेनरी की भी कन्कशन जांच की गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य रही है और मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है।

हेनरी अब दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

डेल फिलिप्स न्यूजीलैंड A टीम में शामिल

निक केली के मुख्य वनडे टीम में शामिल होने के बाद ऑकलैंड एसेज के बल्लेबाज डेल फिलिप्स को न्यूजीलैंड A टीम में जगह दी गई है। फिलिप्स भारत A के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले आखिरी चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलेंगे।

शनिवार को वेलिंगटन में दूसरा वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड के लिए कॉनवे की गैरमौजूदगी टॉप ऑर्डर में बदलाव की चुनौती होगी। वहीं, निक केली को टीम में शामिल करने से बल्लेबाजी के लिए एक नया विकल्प मिला है।

Leave a Reply

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर