कोविड अस्पताल में मिला नया जीवन

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना से जंग जीत कर आई श्रीमती पियाली घटक की आप बीती

 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 26 सितम्बर 2020। कोविड अस्पताल से मुझे नया जीवन मिला है। वहां के डॉक्टर्स किसी देवदूत से कम नहीं हैं। यह कहना है शहर की हेमू नगर निवासी श्रीमती पियाली घटक का। 48 वर्षीय श्रीमती घटक कोरोना पॉजिटिव थी और अभी 19 सितंबर को पूरी तरह से स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से लौटी हैं।

श्रीमती घटक ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें 06 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वे पहले से डायबिटीज की मरीज हैं, इसलिए उनकी स्थिति ज्यादा खराब थी। उनका इलाज पहले दूसरे अस्पताल में चल रहा था लेकिन वहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था बल्कि तबीयत और बिगड़ रही थी तब उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब उन्हें यहां लाया गया तब उनकी स्थिति नाजुक थी, उन्हें आईसीयू में रखा गया। लेकिन यहां के डॉक्टर्स के ईलाज एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से वे पूरी तरह से ठीक हो गई।

श्रीमती घटक कहती हैं कि कोविड अस्पताल में सही समय पर सही ईलाज मिलने से वे बिल्कुल स्वस्थ हो गई। वे वहां की व्यवस्था, डॉक्टर शैफाली, और दूसरों की तारीफ करते नहीं थकती हैं। श्रीमती घटक कहती हैं कि घर आने के बाद भी डॉक्टर्स अभी भी फोन करके तबीयत पूछते हैं। चिकित्सा के दौरान भी उन्होंने हमेशा मनोबल बनाए रखा।

Leave a Reply

Next Post

विश्व पर्यटन दिवस: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं...

शेयर करे  इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 सितम्बर 2020। प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस पर अलग-अलग विषय निर्धारित किए जाते हैं ताकि विषय के अनुरूप पूरे वर्षभर, पर्यटन विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य किया जा सके और साथ ही पर्यटन के प्रति आम लोगों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग