चिदंबरम की पीएम मोदी को सलाह: ‘रुपये में सुधार चाहते हैं तो रघुराम राजन से तुरंत संपर्क करें’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मेरा निवेदन है कि रुपये में यदि सुधार चाहते हैं तो उन्हें इसपर विचार करने के लिए तुरंत डॉ रघुराम राजन, डॉ सी रंगराजन, डॉ वाई वी रेड्डी, डॉ राकेश मोहन और श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया की बंद कमरे में बैठक बुलानी चाहिए। इस बैठक में वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और अधिकारी भी मौजूद होने चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट के खिलाफ असहाय दिख रही है। गिरते रुपये का असर मुद्रास्फीति, चालू खाता घाटे और ब्याज दरों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के पूर्व अर्थशास्त्रियों से अनुभव लेने की जरूरत है। बता दें कि यूपीए शासन में – रंगराजन, वाईवी रेड्डी और रघुराम राजन आरबीआई गवर्नर थे, राकेश मोहन डिप्टी गवर्नर थे वहीं मोंटेक सिंह अहलुवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे।

भाजपा और पीएम मोदी के आलोचक रहे हैं रघुराम राजन 
रघुराम राजन भाजपा सरकार के जाने माने आलोचक हैं। कई बार उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को नसीहत देते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने पीएम मोदी  पर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी सरकार उन्हीं को सही मानती है जो केंद्र की नीतियों की वाहवाह करते हैं। मोदी सरकार की नजर में बाकी सब गलत हैं।

भाजपा ने बोला हमला
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि चिदंबरम ने जिन नामों का सुझाव दिया वे ऐसे नाम हैं जिनके समय में देश का विकास पिछड़ गया था। आपके पास अवांछित सलाह देने के अलावा कुछ नहीं है । आप जिस बौद्धिक समर्थन के बारे में बात करते हैं उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को पीछे धकेलने का काम किया है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रस के इस्तीफे के बाद एफटीए पर बोले पीयूष गोयल- सियासी हालात बदले, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद भारत के साथ होने जा रहे उसके मुक्त व्यापार समझौता भी खटाई में पड़ता दिख रहा है। हालांकि, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भरोसा देते हुए कहा कि […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान