डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को लेकर चीन पर फिर किया हमला, कहा- यह बड़ी गलती

शेयर करे

वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चीन पर हमला किया है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि चीन से दुनियाभर में घातक कोरोनावायरस का प्रसार या तो चीन की ओर से एक बड़ी गलती थी या शायद यह उसकी अक्षमता थी।

उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, इसे (कोरोनावायरस) शुरुआत में ही रोका जा सकता था। इसके बारे में पता चलते ही इसे रोका जा सकता था। यह करना आसान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा या तो उन्होंने एक भयानक गलती की, या शायद यह उनकी अक्षमता थी। उन्होंने अपना काम सही तरीके से नहीं किया जो उन्हें करना चाहिए था। यह बहुत गलत है।  वैश्विक स्तर पर कोरोना से 2,64,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लाख लोग संक्रमित हैं। अकेले अमेरिका में, 76,000 से अधिक अमेरिकियों की मृत्यु हो गई है और 12 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि यह घातक वायरस 180 से अधिक देशों में फैल गया है। इस बीच, हाउस रिपब्लिकन लीडर केविन मैकार्थी ने चाइना टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। यह टीम चीन से वर्तमान में और उभरते न्यायिक खतरों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के प्रयासों को मजबूत करने में मदद करने के लिए प्रमुख समितियों के चुनिंदा सदस्यों को एक साथ लाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस लॉकडाउन पर राहुल गांधी- अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए गरीबों के हाथ में पैसा दें

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । कोरोना वायरस लॉकडाउन को सरकार कैसे खोलेगी इसपर जल्द से जल्द विचार होना चाहिए और जिस तरह जोनों को बांटा गया है उसपर भी विचार होना चाहिए। यह कहना है कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का। ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग