पहले सांप तो अब एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मई 2023।  पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।  एयर इंडिया ने कहा, हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी। एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। 

इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें। इससे पहले भी विमान में सरीसृप पाए जाने के मामले सामने आए हैं। पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था। 

Leave a Reply

Next Post

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी का 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू, पूरा शहर भगवा रंग में रंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 06 मई 2023।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए शनिवार सुबह बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण के […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'