भारत-श्रीलंका के बीच भी हुआ एयर बबल समझौता, अब 28 देशों में जा सकते हैं भारतीय

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2021। भारत सरकार ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के लिए श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता किया है। उड्डयन मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके तहत निकट भविष्य में सभी पात्र यात्री दोनों देशों के बीच यात्रा कर सकेंगे। उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही भारत अब तक कुल 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता कर चुका है। यानी अब भारतीय यात्री कोरोना के दौर में भी 28 देशों में जा सकते हैं।

इन देशों में शर्तों के साथ कर सकते हैं यात्रा
अफगानिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथोपिया, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, कुवैत, मालदीव, नेपाल, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूस, सेशेल्स, तंजानिया, उक्रेन, यूएई, उज्बेकिस्तान ।

क्या समझौते वाले देशों में कोई प्रतिबंध हैं?
हां, देश सभी श्रेणियों के वीसा वालों को अनुमति नहीं दे रहे हैं। यह सिर्फ एयर बबल समझौते वाले देशों के ही बीच है। देश के भीतर, बाहर उड़ान के लिए ऑनलाइन और दूतावास में खुद को पंजीकरण की जरूरत नहीं है।

क्या होता है एयर बबल समझौता?
एयर बबल समझौता एक द्विपक्षीय समझौता है जो नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने पर कमर्शियल पैसेंजर सर्विस को दोबारा शुरू करने दो देशों के बीच किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

तापसी पन्नू की 'शाबाश मिथु' के जोहान्सबर्ग शूटिंग शेड्यूल पर सवालिया निशान, मुंबई शूट पर भी गिर सकती है गाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 अप्रैल 2021। कोरोना से मौजूदा माहौल में ओवरसीज लोकेशनों पर जाना और शूट कर पाना दूर की कौड़ी होती जा रही है। कोरोना रिटर्न के चलते आदित्‍य रॉय कपूर की ‘ओम’ का तुर्की शेड्यूल शुरू नहीं हो पा रहा था। अब खबरें हैं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं