न्याय-पालिका और जनता की अदालत में मिलेगा न्याय : अमित जोगी

indiareporterlive
शेयर करे

रात के अंधेरे में जाति प्रमाण पत्र रद्द

जोगी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है – अमित जोगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 अक्टूबर 2020। जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कल रातों रात उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति ने मेरा जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। इसकी खबर मुझे छोड़ बाक़ी सबको थी! निर्वाचन अधिकारी से मैंने उसे पढ़ने और अपना पक्ष रखने के लिए समय माँगा, वो भी नहीं दिया गया! मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उन्होंने मेरा नामांकन पत्र रद्द कर दिया। उसके बाद, आज 2:30 बजे मेरे घर में छानबीन समिति का आदेश तामील किया गया।

कातिल ही मुनसिफ है,
क्या मेरे हक में फैसला देगा।।

अमित जोगी ने कहा सबसे बड़ी जनता की अदालत है। मुझे न्याय वही मिलेगा। देश, विधि और संविधान से चलता है, बदलापुर और जोगेरिया से नहीं। वो सोचते हैं कि कुश्ती अकेले लड़ेंगे और खुद ही जीतेंगे। जनता को इतना बेबस और बेवकूफ नहीं समझना चाहिए।

अमित जोगी ने कहा चलो सरकार ने माना तो कि “जोगी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है”। मुख्यमंत्री के इशारे पर मेरा नामांकन खारिज कराना स्वर्गीय अजीत जोगी और मरवाही की जनता का अपमान है। अपनी पूरी ताक़त झोंक देने के बाद बस यही वो हथकंडा था जिससे मुख्यमंत्री चुनाव में दिख रही अपनी निश्चित पराजय को टाल सकते थे।

सरकार भय में है। स्व. अजीत जोगी जी के जीते जी लगातार उनका अपमान किया, उसके बाद उनके परिवार को राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश चल रही है। लेकिन जिसके सिर के ऊपर ग़रीबों का हाथ होता है, वो कभी अनाथ नहीं हो सकता।

हमारा मरवाही की जनता से आत्मिक और परिवारिक रिश्ता था, है और रहेगा। जोगी मरवाही और मरवाही जोगी के दिल में बसता है। दोनों को एक दूसरे से अलग करना असम्भव है। जिंदगी की आखिरी सांस तक जोगी परिवार मरवाही की जनता की सेवा करते रहेंगे।

हम कानून की लड़ाई लड़ेंगे और अपना सम्मान व अधिकार प्राप्त करेंगे। मुझे न्यायपालिका और जनता की अदालत पर पूरा भरोसा है कि हमेशा की तरह जोगी परिवार के साथ न्याय होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के मामले में रहा अव्वल

शेयर करेराज्य के 97.80 प्रतिशत प्रवासी श्रमिकों को मिला राशन शत-प्रतिशत श्रमिकों को मिली क्वारंटाइन सुविधा श्रमिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन, नगद सहायता, कृषि ऋण, मनरेगा में रोजगार सहित मिली कई सुविधाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 अक्टूबर 2020। लॉकडाउन के दौरान लौटे प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के मामले […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम