‘आने वाले हफ्तों में यूक्रेन पर हमला करने वाला है रूस’, US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने फिर दी चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 19 फरवरी 2022। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यकीन है और उनके पास यह मानने की वजह है कि रूसी बल आने वाले हफ्ते में राजधानी कीव समेत यूक्रेन पर हमला करेंगे. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस हमला करता है तो वह ‘‘विध्वंसकारी और अनावश्यक युद्ध” का जिम्मेदार  होगा. बाइडेन ने रूस और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच यह टिप्पणियां की है. अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस की यूक्रेन पर हमला करने की योजना है. रूस ने बार-बार इससे इनकार किया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका हर उस वजह को खत्म करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है जिसे रूस यूक्रेन पर हमला करने की आड़ बना सकता है तथा वह उसे आगे बढ़ने से रोकने की भी कोशिश कर रहा है। बाइडेन ने कहा, ‘‘देखिए, हमे यकीन है कि रूसी बल आने वाले सप्ताह या आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. हमें यकीन है कि वे यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाएंगे जहां, 28 लाख निर्दोष लोग रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई गलती न करें. अगर रूस अपनी योजना को आगे बढ़ाता है तो वह विध्वंसकारी और अनावश्यक युद्ध का जिम्मेदार होगा. अमेरिका और हमारे सहयोगी देश नाटो क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यकीन है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने जा रहा है. उन्होंने यूक्रेन में सैनिकों को भेजने की संभावना से इनकार किया लेकिन कहा कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों का सहयोग जारी रखेगा। यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि आक्रमण की स्थिति में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की का यूक्रेन छोड़ना बुद्धिमानी वाला कदम होगा, इस पर बाइडन ने कहा, ‘‘इसका फैसला उन्हें करना है. मैंने जेलेन्स्की से कई दफा बात की है।

‘हम रूस को उसके कदमों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे. पश्चिम देश एकजुट और दृढ़ संकल्पित हैं. अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो हम उस पर गंभीर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन मैं फिर कहता हूं कि रूस अब भी कूटनीति का रास्ता चुन सकता है. तनाव कम करने में अभी देर नहीं हुई है। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव 24 फरवरी को मुलाकात करने पर राजी हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर रूस उस तारीख से पहले सैन्य कार्रवाई करता है तो यह स्पष्ट है कि उन्होंने कूटनीति के लिए दरवाजा बंद कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘वे युद्ध को चुनेंगे और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.” क्रेमलिन ने सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास करने की शुक्रवार को घोषणा की थी।

Leave a Reply

Next Post

IND vs WI: भारत की जीत के बाद रोहित को भाया यह खिलाड़ी, अब हार्दिक पंड्या के लिए बज गई 'खतरे की घंटी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 फरवरी 2022। विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों के बाद भुवनेश्वर कुमार की डेथ ओवरों की कसी गेंदबाजी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शुक्रवार को 8 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं