भगत सिंह की 114वीं जयंती आज, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 सितम्बर 2021। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह की आज 114वीं जयंती मनाई जा रही है। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष की उम्र में ही शहीद हो गए। उनकी जयंती पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सियासी दलों के नेता उन्हें नमन कर रहे हैं। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में लायलपुर ( अब पाकिस्तान में है) स्थित बंगा गांव में हुआ था। भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह ने अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली। उनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश सम्राज्य भी हिल गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट किया, “आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि”। बीते दिनों पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के दौरान शहीद वीर भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को बहादुरी और साहस का प्रतीक बताया

जलियावाला बाग में नरसंहार ने भगत सिंह का बदला मन

भगत सिह को देश भक्ति विरासत मे मिली थी, क्योंकि उनके दादा अर्जुन सिंह, उनके पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह गदर पार्टी के अभिन्न हिस्से थे। जब 13 अप्रैल 1919 को जलियावाला बाग में नरसंहार हुआ, तो इसे देखकर भगत सिंह काफी व्यथित हुए थे और इसी के कारण अपना कॉलेज छोड़ वो आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।

Leave a Reply

Next Post

चीन में बिजली संकट: फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही, दुनिया भर में बाधित होगी मोबाइल बिक्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 28 सितम्बर 2021। चीन इन दिनों बड़े बिजली संकट का सामना कर रहा है। यहां के पूर्वोत्तर इलाकों में तो यह संकट इतना गहरा गया है कि कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियों में काम रुक गया है। लोगों से घरों में पानी गर्म करने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं