कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी का बयान,वैक्सीन पर कुछ लोग कर रहे राजनीति, हम नहीं वैज्ञानिक ही तय करेंगे वक्त

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका वक्त हम तय नहीं कर सकते हैं बल्कि ये वैज्ञानिकों के हाथ में है। पीएम मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है।

सूत्रों की मानें, तो पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन आने पर फ्रंटलाइन वर्कर्स सभी की प्राथमिकताएं होनी चाहिए, केंद्र-राज्यों को एक साथ काम करना होगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम पारदर्शी तरीके से होगा।


आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कोरोना वैक्सीन को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और केंद्र सरकार से रणनीति को लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा भी राहुल की ओर से लगातार केंद्र की रणनीति पर निशाना साधा जा रहा है, इस बीच अब पीएण मोदी का ये बयान सामने आया है।

बीते दिन भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र से सवाल पूछे थे और लिखा था कि ‘सभी कोरोना वैक्सीन में से भारत सरकार कौन से वैक्सीन की चुनाव करेगी और क्यों?, किसे कोरोना वैक्सीन पहले दी जाएगी और वैक्सीन वितरण को लेकर क्या रणनीति है?. कोरोना वैक्सीन मुफ्त दिलाने के लिए पीएम केयर फंड का इस्तेमाल किया जाएगा? सभी भारतीयों को कोरोना वैक्सीन कब तक लगाई जाएगी?”

Leave a Reply

Next Post

ससुराल सिमर का’ फेम आशीष रॉय का निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम आशीष रॉय का किडनी फेल होने के चलते निधन हो गया है। 55 साल के एक्टर लॉकडाउन के दौरान से ही काफी बीमार थे। CINTAA के जॉइंट सैक्रेट्री अमित बहल ने न्यूज कन्फर्म करते हुए जानकारी दी। आशीष रॉय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक