चीन से तनातनी के बीच सेना का अभ्यास, ‘बुलंद भारत’ में शामिल हुए ये शक्तिशाली हथियार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2023। जून 2020 में हुई गलवान हिंसा के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन अरुणाचल प्रदेश की करीब 90 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ड्रैगन को झटका देने की तैयारी में है। सेना ने अरुणाचल प्रदेश में अपने युद्ध अभ्यास में बड़े स्तर पर हथियारों को शामिल किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, सेना अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों में एक गोलीबारी प्रशिक्षण अभ्यास कर रहा है, जिसे ‘बुलंद भारत’ नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान सेना ने कई भारी हथियारों का उपयोग किया। इसमें 155 मिमी बोफोर्स होवित्जर, 105 मिमी फील्ड गन और 120 मिमी मोर्टार भी शामिल है। 

एलएसी पर भी हथियार तैनात

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य टकराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश में घुसपैठ को रोकने के लिए करीब 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई शक्तिशाली हथियारों को तैनात किया है। इनमें पुरानी 105 एमएम फील्ड गन, बोफोर्स, उन्नत धनुष, शारंग गन, पिनाका और स्मर्च मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, नए एम-777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर और विंटराइज्ड के-9 सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन शामिल हैं।

पिछले साल हुई थी लड़ाई

गौरतलब है, चीन ने सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर अपने हमले तेज कर दिए, जिसके परिणामस्वरूप 9 दिसंबर 2022 को तवांग के यांग्त्से में दोनों सेनाओं में लड़ाई हुई। इस दौरान करीब 300 चीनी सैनिकों ने एलएसी पर भारतीय पोस्ट हटाने की कोशिश की थी। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी। हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया था।  इसी को लेकर सेना और भारतीय वायु सेना पूर्वी क्षेत्र में युद्ध की तैयारी करने के लिए कई अभ्यास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

वेस्ट यूपी में था अनिल दुजाना का खौफ, एनकाउंटर के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेरठ 04 मई 2023। गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में माफिया की कोई जगह नहीं। इससे पहले बिजनौर में ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा मुठभेड़ में मारा गया था। बता दें […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट