सिनेमा जगत में मातम: दिग्गज फिल्ममेकर का निधन, घर में पड़ी लाश… पड़ोसियों को आई बदबू से हुआ खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर एमएम बेग अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया और अपने समय के दिग्गजों के साथ काम करके इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। शुरुआती दौर में उन्होंने ऋतिक रोशन को डिक्शन और डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग भी दी थी। उनकी बेटी शाहिंदा बेग भी 80 के दशक की लोकप्रिय चाइल्ड स्टार बेबी गुड्डू के रूप में मशहूर थीं।

लंबे समय से बीमार थे एमएम बेग
फिल्ममेकर के पीआर हनीफ जवेरी ने बताया कि बेग कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अकेले रह रहे थे। जवेरी ने कहा, “वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। पड़ोसियों ने पुलिस को घर से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब की मृत शरीर मिली। बाद में उन्हें कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वह बहुत प्यार करने वाले इंसान थे। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ किया काम
एमएम बेग ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने जे ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन जैसे नामचीन फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। उनकी काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘कर्ज़ चुकाना है’, ‘काला बाज़ार’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर के रूप में बेग ने नसीरुद्दीन शाह स्टारर ‘मासूम गवाह’ का निर्देशन किया, हालांकि यह फिल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने शिल्पा शिरोडकर स्टारर ‘छोटी बहू’ जैसी फिल्मों को भी निर्देशित किया। फिल्म इंडस्ट्री ने आज एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिन्होंने तकनीकी ज्ञान और अभिनय की समझ के जरिए कई कलाकारों और फिल्मों को दिशा दी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दी और कामना की कि आने वाले समय में ये राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। अपने संदेश […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर