गिरदावरी: राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उतरे खेतों में

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 सितंबर 2020। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गिरदावरी के लिए किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों की जानकारी लेकर भूमि के खसरों एवं अभिलेखों में प्रविष्टियां कर रहे हैं। राजस्व विभाग के हल्कों में तैनात पटवारी फसल के रकबे का पंजीयन भी कर रहे हैं। पटवारियों को अपने हल्के के अंतर्गत सभी किसानों के खेतों में पहुंचकर गिरदावरी कर ऑनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिए गए हैं। गिरदावरी के कार्य का मौके पर निरीक्षण विभाग के उच्च अधिकारी कर रहे हैं बिलासपुर के कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तखतपुर विकासखण्ड में राजस्व विभाग के अमले द्वारा किये जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। वे खेतों में उतरे और स्थल पर गिरदावरी के कार्य को बारीकी से देखा और निर्देशित किया कि शत् प्रतिशत शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य किया जाये।    

राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल गिरदावरी का कार्य जिले में संचालित हो रहा है। इस क्रम में बिलासपुर कलेक्टर ने ग्राम-सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 के अंतर्गत चल रहे गिरदावरी कार्य को स्वयं खेत में उतरकर देखा कि गिरदावरी कार्य सुचारू रूप से  किया जा रहा है या नहीं। कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्य को बारीकी से करने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय पर इसकी ऑनलाईन एंट्री करने कहा ताकि बाद में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया, कोटा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद रूप तिवारी सहित क्षेत्र का राजस्व अमला मौजूद था।

Leave a Reply

Next Post

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयास से गंभीर कुपोषित बच्ची 6 माह में मध्यम कुपोषण श्रेणी में

शेयर करेमुख्यमंत्री सुपोषण मिशन ’’हरिक नानीबेरा (खुशहाल बचपन)’’ इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 18 सितम्बर 2020। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन ’’हरिक नानीबेरा (खुशहाल बचपन)’’ अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जमुना दरियो के सुझबुझ और प्रयास से गंभीर कुपोषित बच्ची सुषीला मात्र 6 माह के अंतराल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल