हाथरस भगदड़ कांड के बाद जागी यूपी पुलिस, आगरा में ‘भोले बाबा’ के 2 सत्संग कार्यक्रम किए रद्द

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 04 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद इस जिले में साकार विश्व हरि भोले बाबा के दो सत्संग (धार्मिक समागम) रद्द कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इनमें से एक सत्संग 4 से 11 जुलाई तक सैयां में तथा दूसरा 13 से 23 जुलाई तक शास्त्रीपुरम में आयोजित होना था।

हाथरस हादसे के बाद आगरा पुलिस ने रद्द किए ‘भोले बाबा’ के 2 कार्यक्रम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद आगरा जिले के सैयां में भोले बाबा की ‘सत्संग सभाओं’ ​​की अनुमति रद्द कर दी गई है। सत्संग 4 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित होने थे। उन्होंने कहा कि आगरा शहर के सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में 13 से 23 जुलाई तक होने वाला एक अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की हो गई थी मौत
आपको बता दें कि यह घटनाक्रम मंगलवार को हाथरस जिले के फुलरई गांव में साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ के बाद सामने आया है। भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ‘सत्संग’ के लिए फुलरई गांव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

2020 में भारत में हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शन, किसान आंदोलन शामिल हुए थे करीब 25 करोड़ लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। राजनीतिक निर्णयों, अन्याय, असमानता, जलवायु परिवर्तन और अन्य कारणों से दुनिया भर में विरोध प्रदर्शनों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है। जर्नल नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि हिंसक […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर