छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की सहमति, मनरेगा लेबर बजट में होगी डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी

indiareporterlive
शेयर करे

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर भेजा गया था लेबर बजट बढ़ाने का प्रस्ताव

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 28 अगस्त 2020। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के लेबर बजट में डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन का लक्ष्य साढ़े 13 करोड़ मानव दिवसों से बढ़कर 15 करोड़ मानव दिवस हो जाएगा। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसकी सहमति दी गई।

छत्तीसगढ़ पूर्व में भारत सरकार द्वारा निर्धारित साढ़े 13 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के शुरूआती पांच महीनों में ही साल भर के लक्ष्य का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बड़ी संख्या में प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए इस वर्ष का लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को दिए थे। इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लेबर बजट में डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की वृद्धि की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष अब तक मनरेगा के अंतर्गत कुल नौ करोड़ 46 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है। इस दौरान 26 लाख से अधिक परिवारों के करीब 48 लाख 70 हजार श्रमिकों को काम दिया गया है। वहीं 79 हजार 835 परिवारों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार भी मुहैया कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, मेजर ध्यानचंद को किया याद और उन्हें श्रद्धांजलि दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि यह दिन विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर उस खिलाड़ी की उपलब्धियों के सेलिब्रेशन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं