‘2014 के बाद से देश में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं’, नॉर्वे की यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रमक दिखे। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत में लोकतंत्र कमजोर हो गया है। सब कुछ बदल गया है। भारत में आज आबादी के एक बड़े हिस्से को बोलने की अनुमति ही नहीं है। लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं।

इन दिन देश में खत्म हो जाएगा लोकतंत्र
राहुल गांधी हाल ही में यूरोप के दौरे पर गए थे। दौरे के दौरान वे नॉर्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर बात की, जिसका वीडियो कांग्रेस ने गुरुवार को जारी किया। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं लेकिन अब भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए लड़ रहे हैं। वे देश का बचाव कर रहे हैं और जिस दिन यह बचाव बंद हो जाएगा, उस दिन में कहूंगा कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं बचा। मुझे ऐसा लगता है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे।

इंडिया विवाद पर की टिप्पणी
विश्वविद्यालय में उन्होंने इंडिया-भारत विवाद पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम बदलकर भारत रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन भी अपने गुट का नाम भारत रख लेंगे और फिर प्रधानमंत्री को देश का नाम बदलना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विश्व रिकॉर्ड है कि कोई भी देश सिर्फ राजनीतिक दल के नाम के कारण देश का नाम बदल पाया हो।

पीएम मोदी की विचारधारा पर हमला
यूरोप दौरे के दौरान गांधी ने कहा कि भारत का कोई भी व्यक्ति लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगा। पहला, हम देश के तमाम संस्थानों पर आरएसएस को कब्जा नहीं करने देंगे। दूसरा, देश में दो-तीन व्यावसायिक घरानों के एकाधिकार के कारण देश के 200 मिलियन लोग गरीबी में चले गए, जो अस्वीकार्य है। तीसरा, सरकार को स्वास्थ्य औऱ शिक्षा के क्षेत्र पर अधिक खर्च करना चाहिए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विचारधारा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और गुरू नानक की विचारधाराओं का देश है। मैं इसके लिए लड़ता हूं। पीएम मोदी सिर्फ एक विचारधारा का बचाव करते हैं, यह स्वीकार्य है।

Leave a Reply

Next Post

उच्च न्यायालय ने पीएससी घोटाले का पर्दापाश किया - कंवर

शेयर करेमाननीय न्यायालय से पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर/कोरबा 22 सितम्बर 2023। पूर्व मंत्री एवं विधायक ननकीराम कवंर ने कहा है कि पीएससी घोटाले के मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने भूपेश सरकार का काला चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक