बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है, विकास की नई धारा बहेगी : पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मालदा 19 जनवरी 2026। मिशन-बंगाल के तहत मालदा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय से कुशासन से जूझ रहा है और अब बंगाल को इससे मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”भाजपा का लक्ष्य “विकसित भारत–विकसित बंगाल” का संकल्प पूरा करना है। देश के युवा भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रहे हैं और पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भी पार्टी के साथ है।

बंगाल के लोग भाजपा को जीत दिलाएंगे

मोदी ने कहा, “भाजपा ने पूरे देश में सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया है, आज पूरे देश में जनता इसे अपना आशीर्वाद दे रही है। कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक BMC में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड विजय मिली है। कुछ दिन पहले तिरुवनंतपुरम में भी पहली बार भाजपा के मेयर बने हैं यानि जहां कभी भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था वहां भी आज भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, यह दिखाता है कि देश का वोटर, देश की जेन Z भाजपा के विकास मॉडल पर कितना विश्वास करती है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे।

मोदी ने कहा, “ओडिशा में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है, त्रिपुरा ने भाजपा पर विश्वास किया है, असम ने भी बीते चुनाव में भाजपा को ही समर्थन दिया है और कुछ दिन पहले बिहार में भी एक बार फिर भाजपा-NDA की सरकार बनी है यानि बंगाल की हर दिशा में भाजपा के सुशासन की सरकार है। अब बंगाल में सुशासन की बारी है, इसलिए मैंने बिहार चुनाव की जीत के बाद ही कह दिया था कि अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी और भाजपा यह काम करके रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

पेपरफ्राई रिपोर्ट में उभरती भारतीय होम इकोनॉमी

शेयर करेपेपरफ्राई होम रिपोर्ट कार्ड 2025 ने बदली खरीदारी की परिभाषा पेपरफ्राई रिपोर्ट में दिखा भारतीय होम इकोनॉमी का नया पैटर्न (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 जनवरी 2026। भारत का होम और फर्नीचर मार्केट एक अहम रणनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पेपरफ्राई द्वारा जारी ‘होम […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर