केंद्र के बाद राजस्थान ने भी हटाया बैन, आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 24 अगस्त 2024। राजस्थान में अब सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर कोई रोक नहीं रही। शुक्रवार को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर 52 साल पुरानी इस रोक को हटा लिया है। इस आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो सकेंगे। कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार 1972 और 1981 के निर्देशों की समीक्षा करने के बाद आरएसएस का उल्लेख हटाने का फैसला किया गया है। जिन संगठनों की गतिविधियों में शामिल होने से पहले रोक थी, उस सूची से आरएसएस का नाम हटा लिया गया है।

पहले सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं और अन्य किसी भी कार्यक्रम में जाने पर पूरी तरह से रोक थी। यहां तक की सरकारी कर्मचारी अवकाश लेकर भी आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकता था। हाल में केंद्र सरकार ने पहले इस रोक को हटाया था। इसके बाद बीजेपी शासित राज्यों में भी इसे हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत में यूक्रेनी कंपनियां खोलेंगे, वहां बने उत्पाद भी खरीदेंगे', पीएम मोदी से मिलने के बाद जेलेंस्की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 24 अगस्त 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कीव में मुलाकात की। यह मुलाकात युद्धग्रस्त देश की ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा थी। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत में बने उत्पादों को खरीदने और कीव […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग