कांग्रेस ने इसरो की स्थापना में जवाहरलाल नेहरू के ‘योगदान को हजम नहीं कर पाने वालों’ पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अगस्त 2023। कांग्रेस ने उन लोगों पर निशाना साधा जो जवाहरलाल नेहरू के ‘‘योगदान को हजम नहीं कर पा रहे हैं” जिनके कारण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना हो सकी। कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते थे। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते थे।

जो लोग इसरो की स्थापना में उनके (नेहरू के) योगदान को पचा नहीं पा रहे हैं उन्हें टीआईएफआर (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च) के स्थापना दिवस पर नेहरू का भाषण सुनना चाहिए।” रमेश ने उस कार्यक्रम में नेहरू के भाषण का एक वीडियो भी साझा किया। कांग्रेस नेता ने प्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘रडार से सुरक्षा प्रदान करने वाले ‘बादलों के विज्ञान’ के बारे में ज्ञान देने वाले व्यक्ति के विपरीत, उन्होंने (नेहरू ने) सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें नहीं कीं, बल्कि बड़े-बड़े फैसले भी लिये।”

नेहरू तथा कांग्रेस के अन्य प्रधानमंत्रियों का भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाक युद्ध चल रहा है। विपक्षी दल जहां अपने नेता के प्रयासों का जिक्र कर रहे हैं वहीं सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद से इस क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

अनु. 370 पर याचिका लगाने वाले शिक्षक को मिल सकती है राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को दिया ये आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अगस्त 2023। सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से शिक्षक जहूर अहमद भट के निलंबन के मुद्दे पर गौर करने के लिए कहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग ने हाल ही में अनुच्छेद 370 को निरस्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं