‘लोकतंत्र में किसी से दुश्मनी नहीं होती, सिर्फ विचारधारा की लड़ाई’ पीएम मोदी की मौजूदगी में बोले सीएम अशोक गहलोत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 10 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत को अपना मित्र बताया तो वहीं अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे बीच दुश्मनी नहीं है, सिर्फ विचारधारा की लड़ाई है। साथ ही गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें तालमेल से काम करें तो देश अखंड तो होगा ही, साथ ही तेजी से विकास भी करेगा।

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का सम्मान हो। पक्ष-विपक्ष मिलकर देश की सेवा करें। गहलोत ने कहा कि एक बार माॅब लिचिंग हो गई थी, तब पीएम मोदी ने कहा था कि ये असामाजिक तत्व है। गहलोत ने कहा कि विकास को हिंसा रोकती है। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से सामाजिक सुरक्षा कानून बनाने की मांग की। गहलोत ने कहा कि पूरे देश में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू होना चाहिए। विदेश में हर सप्ताह भत्ता मिलता है। साथ ही गहलोत ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे…पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।

‘नेगेटिव माइंड’ वाले कुछ अच्‍छा होता देखना नहीं चाहते: पीएम

पीएम मोदी ने राजस्थान से दिए अपने संबोधन में कहा कि देश में कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे हैं क‍ि वह कुछ भी अच्‍छा होता देखना नहीं चाहते और जो लोग कदम कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तोलते हैं वे कभी देश के भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर योजना नहीं बना पाते। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार, राज्‍य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री राजसमंद के नाथद्वारा में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विकृत विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं क‍ि देश में कुछ भी अच्‍छा होता हुआ वह देखना ही नहीं चाहते और उन्‍हें सिर्फ विवाद खड़ा करना ही अच्‍छा लगता है।” मोदी ने कहा, ‘‘आपने कुछ सुना होगा, जैसे कुछ लोग उपदेश देते हैं क‍ि आटा पहले या डाटा पहले, सड़क पहले या सैटेलाइट पहले… । पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार आज गांवों तक सड़क पहुंचाने के साथ ही, शहरों को भी आधुनिक राजमार्गों से जोड़ने में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

पहलवानों की याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 12 मई को सुनवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2023। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले पर बुधवार को दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी। न्यायाधीश ने प्रदर्शनकारी पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस