‘बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डरा रही बीएसएफ ’, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 जून 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ‘भगवा खेमे के इशारे’ पर राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डरा रही है। ममता बनर्जी सीमावर्ती जिले में एक पंचायत चुनाव रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय है और केंद्र की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि बीएसएफ के कुछ अधिकारी सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं। ये लोग मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। साथ ही वोट न देने के लिए भी कह रहे हैं।  उन्होंने आगे कहा कि बीएसएफ की इन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस को कड़े आदेश दिए गए है। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि डरने की जरूरत नहीं है। निडर होकर चुनाव में भाग लें।
बनर्जी ने पिछले साल बीएसएफ द्वारा ग्रामीणों पर कथित गोलीबारी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि बल ने तब आरोपियों को तस्कर बताया था। उन्होंने कहा कि अगर अब कोई ऐसा मामला सामने आता है तो पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी और आरोपियों को सजा देगी। 

बनर्जी ने कहा कि आठ जुलाई को होने वाले ग्रामीण चुनावों में टीएमसी भाजपा को हरा देगी। इतना ही नहीं केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे और देश में विकासोन्मुख सरकार लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम पंचायतों की देखभाल करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जमीनी स्तर पर कोई भ्रष्टाचार न हो।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में भारी बारिश; घाटकोपर में इमारत के मलबे से निकाले गए दो शव; सेंट ब्रेज रोड पर दो की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 जून 2023। मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक रिहायशी इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में छह लोग दब गए, […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग