40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में समेत इन राज्यों में भयंकर आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2025। देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं, तो कहीं बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इसके चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 6 मार्च को 25-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलीं।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक भारी बर्फबारी और बारिश होगी। उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम में 7 मार्च को गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिहार में 8 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और गुजरात में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। गोवा, कोंकण, केरल और कर्नाटक में 6 से 8 मार्च तक गर्मी तेज होगी और 9-10 मार्च को लू चल सकती है। आंध्र प्रदेश में 7 मार्च को हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है।

तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाएंगे

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो बाद में 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। दिल्ली-एनसीआर में 7 और 9 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, PoK को लेकर थी बात, कहा- 'भारत ने सेना के बल पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2025। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर दिए गए बयान पर पाकिस्तान ने तगड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जयशंकर का यह बयान लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़