पहली बार कैंसर का टीका कारगर साबित, मौत का जोखिम 44 फीसदी तक हुआ कम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2022। पहली बार कैंसर का एक ऐसा टीका तैयार किया गया है, जिसकी खुराक के बाद मरीजों में मौत के जोखिम को 44 फीसदी तक कम देखा गया। विशेषज्ञों का दावा है कि नया टीका कैंसर के इलाज में बड़ा विकल्प साबित हो सकता है। इस टीके को मॉर्डना और फाइजर के कोविड-19 की दवा बनाने में इस्तेमाल की गई तकनीक से तैयार किया गया है। इस टीके के दूसरे चरण में इसे कीट्रूडा दवाई के साथ मिलाया गया। इसके जो नतीजे आए उनसे साफ था कि इसकी वजह से स्किन कैंसर के दोबारा होने या मौत की आशंका में 44 फीसदी तक की कमी आई है।

परीक्षण के दौरान 157 मरीजों को टीके की खुराक दी गई। ये मरीज कैंसर के मेलेनोमा कैंसर के तीसरे या फिर चौथे चरण से जूझ रहे थे। इलाज के बाद उनके ट्यूमर को सर्जरी करके हटा दिया गया था। कैंसर रिसर्च से मिले आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन में हर साल 36 पुरुष और 47 महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी स्किन कैंसर से जरूर पीड़ित होते हैं। कीट्रूडा, एक एंटीबॉडी है जिसे मेलेनोमा, फेफड़ों के कैंसर के अलावा सिर और गले के कैंसर के इलाज में प्रयोग किया जाता है।

एमआरएनए तकनीक से तैयार किया गया कैंसर रोधी टीका
बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में एमआरसी सीनियर क्लीनिकल फेलो और कंसलटेंट कोलोरेक्टल सर्जन प्रोफेसर एंड्रयू बेग्स की मानें तो यह एक गेम चेंजर वैक्सीन है, जिसे एमआरएनए तकनीक से तैयार किया गया है। इस टीके की खुराक स्किन कैंसर में इम्यूनोथैरेपी की प्रभावशाीलता को बढ़ाती है। यह इम्यून सिस्टम के लिए प्रतिक्रिया देने वाली टी सेल्स को मजबूत करता है।

Leave a Reply

Next Post

यशपाल-प्रतिभा शर्मा ने किया बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 दिसंबर 2022। 2022 में अभिनेता यशपाल शर्मा ने उल्लेखनीय काम किया। बॉलीवुड नहीं, इस बार उनका करिश्माई कौशल हरियाणवी सिनेमा में देखने को मिला। सुपरहिट हरियाणवी फ़िल्म चंद्रावल के बाद हरियाणा के लोग हिट के लिए तरसते रहे। ऐसी फिल्म जो […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान