मस्क ने बेटे को दिया भारतीय वैज्ञानिक का नाम, बोले-मेरी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 01 दिसंबर 2025। स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी साथी शिवोन जिलिस ‘‘आधी भारतीय” हैं और उन्होंने अपने एक बच्चे का मध्य नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा है। जिलिस और मस्क के चार बच्चे हैं – जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, एक बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस। ज़िलिस मस्क की एक कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ में निदेशक हैं। मस्क ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के कार्यक्रम ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में साक्षात्कार में कहा, ‘‘जिलिस से मेरा एक बेटा है, उसका मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा गया है।”

एस. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् थे, जिन्हें ‘‘तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं पर उनके सैद्धांतिक अध्ययनों” को लेकर 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या जिलिस भारत में रही हैं, इस पर मस्क ने कहा जब वह छोटी थीं तभी उन्हें गोद ले लिया गया था और वह कनाडा में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके पिता विश्वविद्यालय में पढ़ने आए थे, या कुछ ऐसा ही रहा होगा। मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्हें (जिलिस) गोद लिया गया है।”  

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा के पास हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 01 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में शिवगंगा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर तिरुपत्तूर-पिल्लयारपट्टी मार्ग पर तिरुपत्तूर के पास वैरावनपट्टी में राज्य परिवहन की दो बसों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग