डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर दोगुना किया टैरिफ, चार जून से लागू होगा फैसला, चीन को दिया बड़ा झटका

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 31 मई 2025। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एलान किया कि वह इस्पात आयात पर लगने वाले शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। ट्रंप के इस फैसले के बाद दुनियाभर में स्टील की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।  ट्रंप ने कहा, हम स्टील पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। जिससे अमेरिका में इस्पात उद्योग को और अधिक सुरक्षित किया जा सकेगा।  पेंसिल्वेनिया में यूएस स्टील के मोन वैली वर्क्स-इरविन प्लांट में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ में इस बढ़ोतरी से घरेलू इस्पात उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा तथा अमेरिकी विनिर्माण को मजबूती मिलेगी। ट्रंप ने अपने भाषण में वहां मौजूद श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी अब इससे बच नहीं पाएगा। यह वही राज्य है जिसने 2016 के चुनाव में उन्हें जीत दिलाने में मदद की थी।

चीन पर साधा निशाना
चीन को निशाने पर लेते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भविष्य ‘शंघाई के घटिया स्टील’ पर निर्भर रहने के बजाय ‘पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव’ के साथ निर्मित किया जाना चाहिए। सरकार के उत्पादक मूल्य सूचकांक के अनुसार, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से स्टील उत्पादों की कीमत में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इस्पात पर उच्च टैरिफ दर चार जून से लागू होगी।

ट्रंप ने कहा कि यूएस स्टील एक ऐसे सौदे के तहत एक अमेरिकी कंपनी बनी रहेगी, जिसमें जापान स्थित निप्पॉन स्टील कंपनी में निवेश करेगी। पिट्सबर्ग के पास यूएस स्टील की गोदामों में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, हम आज यहां एक ब्लॉकबस्टर समझौते का जश्न मनाने के लिए आए हैं, जो यह सुनिश्चित करेगा कि यह प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी एक अमेरिकी कंपनी बनी रहे। आप एक अमेरिकी कंपनी बने रहेंगे, आप यह जानते हैं, है न?” उन्होंने कहा कि स्टील आयात पर टैरिफ को दोगुना करने से “अमेरिका में स्टील उद्योग और भी सुरक्षित हो जाएगा।

यूएस स्टील-निप्पॉन डील के चलते किया एलान
ट्रंप प्रशासन द्वारा इस्पात पर टैरिफ बढ़ाने की पीछे यूएस स्टील-निप्पॉन डील को मजबूत करना माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई ब्लॉकबस्टर डील की घोषणा की जिसमें जापानी कंपनी ‘निप्पॉन स्टील’ अमेरिका की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ‘यूएस स्टील’ का अधिग्रहण करेगी तथा पेंसिल्वेनिया, इंडियाना, अलबामा, अर्कांसस और मिनेसोटा में इसके परिचालन में अरबों डॉलर का निवेश करेगी, लेकिन कंपनी अमेरिकी नियंत्रण में बनी रहेगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ (आयात शुल्क) को 25% से बढ़ाकर 50% करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, जो बुधवार, चार जून से प्रभावी होगा। हमारी स्टील और एल्युमिनियम उद्योग पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ वापसी कर रहे हैं। यह हमारे शानदार स्टील और एल्युमिनियम श्रमिकों के लिए एक और बड़ी और बेहतरीन खुशखबरी होगी। अमेरिका को फिर से महान बनाएं! 

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए नौ उग्रवादी, हथियार और संचार उपकरण बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 31 मई 2025। सुरक्षाबलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार