सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए नौ उग्रवादी, हथियार और संचार उपकरण बरामद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 31 मई 2025। सुरक्षाबलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के लीमापोकपम से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को टेंग्नौपाल जिले के गंगपीजांग गांव (बीपी-74) से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के तीन काडर और प्रतिबंधित कंगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय काडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिमी जिले के युमनाम हुइड्रोम इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उस पर घाटी के इलाकों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के डंपी हिल वन क्षेत्र से तीन आग्नेयास्त्र, एक मोर्टार, एक रेडियो सेट और दो चार्जर बरामद किए गए।

मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षाबल तलाश अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। केन्द्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था, जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

नायडू बोले- अमेरिका-चीन के साथ भारत की प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है, विकास के लिए अच्छी नीति महत्वपूर्ण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2025। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन शीर्ष दो अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका और चीन के साथ वास्तविक प्रतिस्पर्धा अब शुरू हुई है। भारतीय […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ