आमिर खान को हुआ भारी नुकसान! अब नेटफ्लिक्स ने भी कैंसिल की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की डील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अगस्त 2022। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से निर्माताओं को बहुत उम्मीदें थीं. आमिर खान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धड़ाम से गिरी है. इस फिल्म से आमिर खान ने तकरीबन 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की है. अब इस फिल्म से जुड़ी ये खबर सामने आ रही है कि नेटफ्लिक्स ने भी इस फिल्म को खरीदने से मना कर दिया है. उन्होंने आमिर की इस फिल्म के साथ अपनी डील कैंसिल कर दी है. वहीं, अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी कोई खरीदने को तैयार नहीं है.

नेटफ्लिक्स ने डील की कैंसिल

बीते कुछ वर्षों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी फिल्में रिलीज हो रही हैं. आप कह सकते हैं कि ओटीटी का ट्रेंड बीते कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया है, खासतौर पर कोरोना के बाद. अब फिल्म निर्माता पहले अपनी फिल्मों को थिएटर में रिलीज करते हैं और उसके कुछ समय बाद ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है. कुछ ऐसा ही आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के निर्माता भी करना चाह रहे थे, लेकिन नेटफ्लिक्स ने डील ही कैंसिल कर दी. ऐसा लगता है अब दर्शकों का इंतजार बस इंतजार ही बनकर रह जाएगा.

200 करोड़ चाहते थे आमिर खान

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटता हुआ देख नेटफ्लिक्स ने आमिर खान के साथ हुई डील को कैंसिल कर दिया है. कहा जा रहा है कि, आमिर खान और वायकॉम ‘लाल सिंह चड्ढा’ के डिजिटल राइट्स के लिए तकरीबन 200 करोड़ रुपये चाहते थे. साथ ही आमिर खान ने नेटफ्लिक्स से थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच तीन महीने का अंतर रखने की मांग भी की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बुरी तरह से पिटने के बाद नेटफ्लिक्स को अब इस फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं रही है और यही वजह है कि उन्होंने इस डील को कैंसिल कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की है बुरी हालत

नेटफ्लिक्स के साथ डील कैंसिल होने के बाद अब आलम ये है कि इस फिल्म को कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीदना नहीं चाहता है. हर ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने-अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. अब तक आमिर खान की फिल्म ने 11 दिनों में सिर्फ 55.89 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर होती कमाई को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे आने वाले दिनों में ये फिल्म सभी सिनेमाघरों से भी गायब हो जाएगी. दरअसल, अभी ही फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं और कई सारे शोज खाली जा रहे हैं तो आगे की क्या गारंटी है.

Leave a Reply

Next Post

मट्टो की साइकिल ट्रेलर: मट्टो की दुनिया है उसकी साइकिल, प्रकाश झा की एक्टिंग कर देगी इमोशनल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 अगस्त 2022। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने हिंदी सिनेमा को राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ी सुपरहिट फिल्में दी हैं. अपनी उम्दा और वास्तविक कहानियों से लोगों को बड़े पर्दे पर समाज का आईना दिखाने वाले प्रकाश झा अब […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर