तीसरी बार बदली फिल्म मैदान की रिलीज डेट, अब अगले साल दशहरे में आएगी मूवी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड में बतौर एक्शन हीरो अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अजय देवगन ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है।  इन दिनों वो अपनी  कई दिनों शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।  इन फिल्मों में एक नाम और जुड़ चुका है “मैदान” का । इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज टल गई थी। अब खुद एक्टर अजय देवगन ने ट्वीटर पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट कर रिलीजिंग डेट जारी की है। अब ये फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म की रिलीज डेट का तीसरी बार ऐलान किया गया है।  

अजय देवगन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है , “मैदान” फिल्म 2021 में दशहरा के खास मौके पर रिलीज की जाएगी, जिसकी शूटिंग जनवरी 2021 में कंप्लीट होगी।” वहीं उन्होंने म्यूजिक डॉयरेक्टर से लेकर फिल्म निर्माताओं समेत कई लोगों को टैग किया है। वहीं बता दें कि ये फिल्म बायोपिक नहीं है, लेकिन इसमें खेल से जुड़ी चीजें फैंस को देखने को मिलेगी। हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

फैंस को अजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं तमाम लोगों ने अजय के इस पोस्ट पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। इस फिल्म में अजय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो फुटबॉल कोच की भूमिका अदा कर रहे हैं। पोस्टर में अजय देवगन काफी तेज तर्रार दिख रहे हैं। कई फिल्मों में उनका ये अंदाज देखा जा चुका है। 

मैदान फिल्म की कहानी को सैवय कुरदास, अमित शर्मा, रितेश शाह ने लिखी है। एक्टर अजय के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।  

अक्सर एक्शन फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वाले अभिनेता अजय देवगन इसके अलावा फिल्म भुज में नजर आने वाले हैं। वहीं वो सूर्यवंशी में भी गेस्ट रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस अब बस फिल्म “मैदान” में अजय की धाकड़ एक्टिंग को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल अनुसुईया उइके से त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने की सौजन्य भेंट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 दिसंबर 2020। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने रमेश बैस का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने रमेश बैस का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल