सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर जारी, 20 को आएगा थीम सॉन्ग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म के जरिए सीमा-सचिन की लव स्टोरी देश-विदेश में बयां की जाएगी। सीमा और सचिन पर फिल्म बना रहे अमित जानी की कंपनी जॉनी फायर फॉक्स फिल्मस ने फिल्म का पोस्टर जारी कर किया है। साथ ही फिल्म का पहला गाना भी बनकर तैयार हो गया है।

सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बना रहे अमित जानी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्टर साझा किया है। जिसमें बताया है कि फिल्म का निर्देशन भरत सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री फरहीन फलक सीमा हैदर के किरदार में नजर आने वाली हैं। 

20 अगस्त को आएगा फिल्म का थीम सॉन्ग
फिल्म कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग ‘चल पड़े हैं हम’ 20 अगस्त को आएगा। गाने को प्रीति सरोज ने गाया और लिरिक्स को खुद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने लिखा है। इस पोस्टर ने सीमा हैदर के तीन लुक्स को दिखाया गया है। पहले लुक में वो हिजाब में नजर आ रही हैं जबकि दूसरे में वो परेशान और मुर्झाया हुआ चेहरा नजर आ रही हैं। तीसरे में साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्‍ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, जांच जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक